फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara : भीलवाड़ा में भाजपा की हैट्रिक, साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते दामोदर अग्रवाल

Tue, 04 Jun 2024 04:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। यहां भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी को तीन लाख 53 हजार से अधिक वोटों से हराया। भाजपा की इस जीत से अग्रवाल समर्थकों समेत पार्टी में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही अग्रवाल के आवास पर उत्सव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने जीत की हैट्रिक दर्ज की है। यहां दस साल बाद कांग्रेस की वापसी की उम्मीद धरी रह गई। पिछला चुनाव भाजपा 6 लाख 12 हजार मतों के अंतर से जीती थी लेकिन इस बार यह अंतर आधा ही रह गया। 

विज्ञापन


लगातार तीसरी बार इस जीत से भाजपा एवं अग्रवाल के समर्थकों में भीलवाड़ा से लेकर शाहपुरा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जीत के बाद भीलवाड़ा में अग्रवाल के आवास पर उत्सव का माहौल हो गया।

काउंटिंग में शुरुआत से ही अग्रवाल ने बढ़त बनाए रखी थी और दोपहर तीन बजे तक उन्होंने साढ़े तीन लाख से ज्यादा की लीड हासिल कर ली। इस खुशी में उनके निवास स्थान सहित जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और परिजनों ने पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस के जिला मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन


अपनी जीत पर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि के रूप में लोकसभा में पहुंच रहा हूं, इसलिए क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कठोर परिश्रम करूंगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर राजस्थान में भीलवाड़ा के विकास को शानदार बनाएगी। उन्होंने अपनी जीत के लिए स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें