फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: कलेक्टर और एसपी की शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील, कार्रवाई का दिया आश्वासन

Mon, 26 Aug 2024 07:34 AM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस मामले को लेकर शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
भीलवाड़ा कलेक्टर और एसपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में मंदिर के बाहर गोवंश की पूंछ मिलने से उपजे तनाव के हालात अब सामान्य हैं। इस बीच, जिला कलेक्टर नामित मेहता और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। प्रशासन और पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि माहौल सामान्य बना रहे।
विज्ञापन


भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस मामले को लेकर शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें