फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बच्चे की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Sun, 02 Oct 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

मृतक ब्यावर के सिंघाड़िया गांव निवासी थे। दंपती की बड़ी बेटी की कुछ दिनों में ही शादी थी। हादसे के बाद से परिवार में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में शनिवार शाम सड़क हादसे में दंपती सहित एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार आसींद से भख्याराणी माता के दर्शन कर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शाम को मवाला गांव के पास एक पिकअप ने एक बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार ब्यावर के सिंघाड़िया गांव निवासी बालकसिंह पुत्र अरजीसिंह (47), उसकी पत्नी लक्ष्मीदेवी (45) और उसका 12 साल के बेटे विहानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर भख्यारानी माता के मंदिर में दर्शन कर गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को आसींद हॉस्पिटल की मोर्चरी रखवाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक दंपती का एक बड़ा बेटा और बेटी और है। जिन्हें वह लोग घर पर ही छोड़कर गए थे। उनकी बेटी की कुछ समय बाद ही शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें