फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'धारीवाल और नेताओं के कहने पर दिया इस्तीफा', विधायक ने बताया क्यों आ गया था रोना?

Sat, 01 Oct 2022 10:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Politics: विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि मानेसर गए विधायकों को बार-बार गद्दार कहने पर मुझे रोना आ गया था। हो सकता है अपनी मांगों को लेकर ऐसा करना जरूरी हो गया हो। कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला लेगा उसे हम सभी मानेंगे।
विज्ञापन
विधायक प्रीति शक्तावत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Politics: राजस्थान में हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक दल की बैठक वाले दिन इस्तीफा देने वाले विधायकों के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफा देने वाली विधायक प्रीति शक्तावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मंत्री शांति धारीवाल के घर बुलाई गई बैठक को लेकर हमें अंधेरे में रखा गया था। बैठ के विष्य के बारे में भी हमें जानकारी नहीं थी। सीएम अशोक गहलोत को जानकारी दिए बिना बैठक बुलाना गलत है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि विधायक दल की बैठक को लेकर हमें रविवार को जयपुर बुलाया गया था। कुछ नेताओं ने कई बार कॉल कर मंत्री शांति धारीवाल के घर बुलाया। इस कारण हम सब लोग उनके घर चले गए। बाद में पता चला कि बैठक ही गलत तरीके से हो रही है। मंत्री धारीवाल और अन्य नेताओं के कहने पर हमनें इस्तीफा दे दिया। कुछ नेताओं की गलती के कारण मुख्यमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी से माफी माफी मांगनी पड़ी हैं, जबकि उनकी कोई गलती ही नहीं थी।  

उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा वापस लेगी। विधायक शक्तावत ने कहा कि मानेसर गए विधायकों को बार-बार गद्दार कहने पर मुझे रोना आ गया था। हो सकता है अपनी मांगों को लेकर ऐसा करना जरूरी हो गया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला लेगा उसे हम सभी मानेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें