फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-21 स्थित नसवाड़ा गांव के पास सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा की तरफ से अहमदाबाद जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राजमार्ग किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में 3 साल के बच्चे और महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हलैना थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5.30 बजे क्षेत्र के नसवाड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 5 घायलों को कार से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से आरबीएम जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 28 वर्षीय जेवा पत्नी अजहर अली और 3 साल के बच्चे अली पुत्र इमरान की मौत हो गई। दोनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

एसएचओ ने बताया कि कार में तीन बच्चों समेत 7 लोग सवार थे। कार आगरा से अहमदाबाद जा रही थी । कार में सवार अहमदाबाद निवासी इमरान पुत्र बाबू खां (37), जुबेरिया पत्नी इमरान (30), कबीर पुत्र इमरान (10), आलिया पुत्र इमरान (5) और अजहर अली घायल हुए हैं। घायलों का आरबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों व घायलों के परिजन को सूचित कर दिया है। परिजन के पहुंचने के बाद मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा। आशंका है कि कार में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है, इससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। फिलहाल जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें