4 साल की नाबालिग के पिता ने कुम्हेर थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 7 जनवरी की शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर बेटी पत्नी के साथ खेत पर लकड़ी लेने गई थी। लड़की लेकर लौटते समय बेटी गांव के मंदिर पर रुक गई। जहां वह गांव के बच्चों के साथ खेलने लगी। इसके बाद गांव का ही 15 साल का किशोर बेटी को साइकिल पर बैठाकर कहीं ले गया। कुछ देर बाद वह वापस मेरी बेटी को मंदिर पर छोड़कर चला गया।
जिसके बाद बच्ची रोती हुई पैदल अपने घर आ रही थी। इस दौरान उसे रास्ते में उसके दादा मिले। वह बच्ची को लेकर घर आये। तब बच्ची की दादी ने उससे पूछा की वह रो क्यों रही है, तब उसने बताया पास में रहने वाले चाचा उसे कहीं ले गए और उसके साथ गलत काम किया।
बच्ची के कपड़ों पर काफी खून लगा था। जिसके बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर तुरंत भरतपुर पहुंचे, फिलहाल बच्ची का इलाज जनाना अस्पताल में जारी है। बच्ची को PICU वार्ड में एडमिट किया गया है। बच्ची के पिता द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। कुम्हेर थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया की नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद बाल अपचारी को डिटेन कर लिया गया है।