फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: ढाई साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके के एक गांव में चाचा द्वारा ढाई साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची को माता-पिता घर के आंगन में खेलता छोड़कर काम से चले गए थे। जाते समय चाचा से बच्ची की देखभाल करने के लिए कह गए थे। परिजन के जाने के बाद नशे में धुत चाचा बच्ची को उठाकर कमरे में ले गया। जहां कुंडी बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची का सोमवार देररात जिला आरबीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उपचार के लिए उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जुरहरा थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार देरशाम ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी। परिजन ने बताया कि नाबालिग अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ आंगन में खेल रही थी। माता-पिता रिश्ते के चाचा को उसका ख्याल रखने की बोलकर किसी काम से बाहर चले गए थे। पीछे से नशे में धुत आरोपी आंगन में खेल रही बच्ची को उठाकर अपने घर के कमरे में ले गया और कुंडी लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर बड़ी बहन और परिजन ने दरवाजा खुलवाया तो आरोपी फरार हो गया। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता ने थाना जुरहरा में आरोपी रामदास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बच्ची के गाल खा गया आरोपी
सोमवार रात करीब 10 बजे बच्ची को आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसका मेडिकल कराया गया। मौके पर आईजी राहुल प्रकाश व अन्य अधिकारी पहुंच गए। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया बच्ची की हालत ठीक है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला अस्पताल के डॉ. हिमांशु गोयल ने बताया कि देररात 11.45 बजे के करीब पीड़िता को अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। पीएमओ डॉ. जिज्ञासा साहनी ने बताया बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के साथ उसकी पिटाई की। उसके गाल भी खा गया। बताया कि आरोपी के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। ऐसे में आरोपी को पाल पोसकर बड़ा किया। लेकिन उसी ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


जिला जज और डीएम ने जाना बालिका का हाल
राजकीय महिला में भर्ती बालिका का हाल जानने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और डॉक्टरों को बच्ची के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जिला एवं सेशन न्यायाधीश केशव कौशिक, जिलाधिकारी डीग श्रुति भारद्वाज ने पीड़िता के उचित इलाज के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देेश दिए। उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पीड़ित बालिका को अवसाद की स्थिति से निकालने के लिए अनुभवी महिला काउंसलर की नियुक्ति के निर्देश दिए। पीड़िता के इलाज, शिक्षा, रहन-सहन की उचित व्यवस्था कराने एवं रिपोर्ट जिलाधिकारी डीग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष को प्रेषित किए जाने के निर्देेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें