भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र के गांव कनावर में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया।
कृषि कार्य के दौरान खेत पर बने कुएं की पट्टी टूटने से दो युवक कुएं में गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए।
बयाना थाने के एएसआई जितेंद्र ने बताया कि रविवार शाम कनावर गांव में कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बताया कि संजय गुर्जर (24) और राजवीर उर्फ लल्लू गुर्जर (25) खेत में चरी की फसल में सिंचाई करने गए थे।
इस दौरान दोनों कुएं के पास खड़े थे। अचानक पट्टी टूटने से दोनों युवक कुएं में जा गिरे। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना से पूरा गांव शोक में है। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।