फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दो बहनों को बदमाशों ने लाठी-सरिया से पीटा, सड़क पर बेहोश मिलीं, 10 दिन से कर रहे थे पीछा

Fri, 22 Aug 2025 08:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के चीकसाना थाना क्षेत्र में दो बहनें सड़क किनारे बेहोश मिलीं। कार सवार बदमाशों ने लाठी और सरिया से उन पर हमला कर दिया। घायल बहनों का इलाज आरबीएम अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बहनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में गुरुवार देर शाम दो लड़कियां सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिलीं। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। देर रात उन्हें होश आया। इसके बाद दोनों लड़कियों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन


लाठी और सरिया से किया हमला
17 साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि मैं और मेरी 18 साल की बड़ी बहन भरतपुर पढ़ने आते थे। कुछ लोग हमारा कुछ दिनों से पीछा कर रहे थे। हम दोनों बहनें शाम को घूमने जाते थे, तब भी वह लोग हमारा पीछा करते थे। गुरुवार शाम करीब 4 बजे जब हम घूमने के लिए जा रहे थे, तब कुछ लोगों ने हमारे आगे चार पहिया की गाड़ी लगा दी। गाड़ी में से 2 से 3 लोग निकले और उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। हम पर लाठी, सरिया से हमला किया।

फोन को छीनकर भागे बदमाश
नाबालिग लड़की ने कहा कि मैं हमलावरों के सामने आने पर उनकी पहचान कर लूंगी। हमलावरों के पास दो कट्टे थे। उन्होंने मेरे पैर में लोहे के पाइप मारे हैं। जब मेरी बहन ने घर पर फोन करने के लिए फोन निकाला तो वह फोन को छीनकर भाग गए। वह लोग करीब 10 दिन से हमें परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्यार, फिर पति को दी दर्दनाक मौत, क्यों उठाया खौफनाक कदम?
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
एडिशनल एसपी शंकर लाल ने बताया कि चिकसाना थाना इलाके की दो लड़कियां आरबीएम अस्पताल में एडमिट हुई हैं। ऐसी सूचना मिली थी कि वह अज्ञात हैं। अस्पताल आकर देखा तो उनके मां-पिता साथ में थे। लड़कियों का कहना है कि उनके साथ मारपीट हुई है। उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें:  सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा पहुंची सेना, तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें