फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पर्यटक सुकून से निहार सकेंगे पक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। विश्वविख्यात केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान (घना) पक्षियों के कलरव से गुंजायमान होने के लिए आतुर है। सर्दियां शुरू होते ही अक्तूबर से मार्च तक यहां पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। पर्यटकों के स्वागत के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं । इस बार पर्यटकों के अधिक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए घना द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। घना में पर्यटकों को नाव से पक्षियों का कलरव निहारने के लिए टिकटों की दरों में कमी कर राहत दी गई है। दीवारों पर रंगाई-पुताई कर पक्षियों के भित्ति चित्र बनवाए जा रहे हैं। सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी मानस सिंह ने बताया कि घना में नई पहल शुरू की है। पुराने खींचने वाले रिक्शे को बंद कर बैटरी चलित ई-रिक्शा संचालित किया गया है। सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण कराया गया है। साइकिल की मरम्मत की जा रही है। पर्यटकों को परेशानी न हो इसके लिए घना में नए ई-रिक्शा मंगाए गए हैं, जो अक्तूबर तक उपलब्ध रहेंगे। पगडंडियां जिन पर पर्यटक पैदल या साइकिल से जाना पसंद करते हैं उनको और बेहतर कराया जा रहा है। पार्क को अंदर से निहारने वालों को इससे सुविधा मिलेगी।

सैलानियों के लिए पानी में पक्षियों को निहारने के लिए नाव की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सैलानियों की सुरक्षा के लिए प्रति वर्ष घना में नौसेना के अधिकारी यहां आकर नावों का निरीक्षण करते हैं। जहां जरूरत होती है, उसको दुरुस्त कराते हैं। नाव के किराए में कमी की गई है। पहले 430 किराया था, जिसे कम कर 370 रुपये कर दिया गया है। ई-रिक्शा का किराया 1200 रुपये है। इसकी कीमत को कम करने के लिए ई-रिक्शा और नेचर गाइड द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें