फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

विज्ञापन
घायल से जानकारी लेती पुलिस
विज्ञापन
भरतपुर। जिले के सेवर थाना क्षेत्र के गांव दारापुर में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, बेटी समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



सेवर थाने के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान चंदनपुरा, गहनोली मोड़ निवासी दिगंबर (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वे एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। घायलों में उनकी पत्नी मिथलेश (40), बेटी महक (15) शामिल हैं। तीनों बाइक से इकरन जा रहे थे। वहां उन्हें एक मृत्युभोज में शामिल होना था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

वहीं हादसा करने वाले कैंपर वाहन में 20 सवारियां थीं, जो राधाकुंड, गोवर्धन से भात देकर लौट रहीं थीं। हादसे में धौलपुर निवासी कैंपर चालक अरुण कुमार (40), और गाड़ी में सवार सविता (17) घायल हो गईं। सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। दिगंबर के चार बेटियां हैं, जो अभी छोटी हैं। हादसे से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें