फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: नीट से पहले छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र की बृज नगर कॉलोनी में शनिवार रात एक छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नीट की तैयारी कर रहा था और रविवार को उसकी परीक्षा थी। परीक्षा देने से पहले ही उसने जान दे दी। रविवार दोपहर को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


आरबीएम अस्पताल चौकी प्रभारी सुल्तान ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मिर्चुआ निवासी मनीष (18) पुत्र हरभान सिंह शहर के बृज नगर में बड़े भाई आशीष उर्फ चिंटू के साथ किराए पर कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रहा था। शनिवार शाम को बड़ा भाई सब्जी खरीदने बाजार गया। जब वह लौटकर कमरे पर आया तो मनीष फंदे पर लटका मिला।

भाई ने अन्य लोगों की सहायता से उसे तुरंत नीचे उतारा और आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंच गए। दोपहर को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। बताया कि किसान हरभान सिंह अपने छोटे बेटे मनीष को डॉक्टर बनाना चाहते थे। मनीष दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


उसने पहली बार भरतपुर स्थित एक इंस्टीट्यूट से ऑफलाइन तैयारी की थी। इसमें वह कुछ अंकों से रह गया था। इस बार घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग ले रहा था।मनीष की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें