पेड़ों पर रिफलेक्टर टेप लगाते कर्मचारी
- फोटो : mathura
भरतपुर। राज्य राजमार्ग-1 पर सेवर से बयाना तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कार्य में बाधक बने पेड़ों को हटाने की कार्रवाई सीईसी से अनुमति आने के बाद की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. अमित यादव के निर्देश पर पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने व पेंटिंग का कार्य कराया गया।
गत दिनों पेड़ के कारण हुए सड़क हादसे में महाकुंभ जा रहे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार घायल हुए थे। बैठक में बताया कि चौड़ीकरण का कार्य आरएसआरडीसी द्वारा किया जा रहा है। टीटी जेड प्राधिकरण, आगरा के निर्देश के तहत सर्वाेच्च न्यायालय के माध्यम से पेड़ों के कटान की स्वीकृति लिया जाना आवश्यक है।
वन विभाग से पेड़ों की गणना कराकर राजकीय अधिवक्ता के माध्यम से 18 दिसंबर 2024 को सर्वाेच्च न्यायालय में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण में आ रहे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप, पेटिंग का कार्य एवं सड़क पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा कासिंग, थर्माेप्लास्टिक पेंट इत्यादि कार्य करवाए गए। संवाद