फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: राजीव गांधी युवा मित्र पहुंचे सीएम के गांव, देना चाहते थे उनके पिता को ज्ञापन, 50 लोग हिरासत में

Wed, 28 Feb 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: भरतपुर में सीएम के पिता को ज्ञापन देने पहुंचे राजीव गांधी युवा मित्र के करीब 50 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राजीव गांधी युवा मित्र के जरिए नौकरी कर रहे लोगों को हटा दिया गया है। इसलिए बेरोजगार हुए लोग आज सीएम के गांव अटारी पहुंचे थे। गांव से रैली के रूप में भरतपुर के निवास पर  सीएम के पिता को ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन, उससे पहले पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन
राजीव गांधी युवा मित्र पहुंचे सीएम के गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी युवा मित्र संगठन के अध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी युवक मित्र के जरिए पांच हजार लोगों को रोजगार दिया गया था, लेकिन बीजेपी की सरकार आते ही उन्हें हटा दिया गया। जिसके बाद बेरोजगार हुए लोग पिछले 53 दिनों से जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं। आज कुछ लोग सीएम के गांव अटारी पहुंचे और वहां से रैली के रूप में भरतपुर के जवाहर नगर में स्थित सीएम निवास पर सीएम के पिता को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन देना चाहते थे।

विज्ञापन


इसके बारे में जैसे ही पुलिस प्रशासन को पता लगा तो मौके पर पुलिस ने गांव अटारी में पहुंच कर उन्हें खदेड़ दिया, लेकिन आंदोलन कर रहे लोग खेतों के जरिये फिर से सीएम के गांव अटारी पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। जहां से पुलिस ने करीब 50 बेरोजगारों को हिरासत में ले लिया। सीएम के मकान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

गांव बना छावनी
नदबई तहसीलदार कैलाश गौतम ने बताया कि बेरोजगार युवाओं ने ज्ञापन दिया है, जिसे कलेक्टर के जरिये सीएम कार्यालय पहुंचाया जायेगा। सभी प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और थाने लेकर गई है। अब इनको पुलिस या तो गिरफ्तार करेगी या फिर दूर ले जाकर छोड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें