फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लूट एवं हत्या के आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, बयाना में दो महीने पहले हुई थी वारदात

Mon, 18 Dec 2023 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News:दो महीने पहले बयाना में ज्वेलर की लूट के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन के बाद भरतपुर में की गई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैरों में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के बयाना में गत 28 अक्टूबर को बयाना में ज्वेलर के साथ लूट व हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने सूचना मिलने पर पकड़ लिया। कल शाम को सूचना मिलने पर  पुलिस की टीम द्वारा थाना गहलोनी मोड़ क्षेत्र में मुल्जिम की घेराबंदी की गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा घेरे जाने के बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में उसके पैरों पर गोली मारी गई, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए स्थानीय आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले में वांछित घायल आरोपी राहुल उर्फ कालू निवासी भिंड (मप्र) को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें