फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दुकान में खुलेआम गांजा बेच रहे आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, दो को किया गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 18 Feb 2024 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: जिले की चिकसाना थाना पुलिस ने दुकान में गांजा बेचते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजे समेत साढ़े चार लाख रुपये भी जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपला गांव में एक दुकान पर गांजा बेच रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर करीब 4 किलो 296 ग्राम गांजा और 4 लाख 45 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान 1 व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


थाना अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि पीपला गांव में इकरन मोड़ के पास सुरेश नाम का व्यक्ति दुकान में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो दुकान के काउंटर के पास कुछ लोग खड़े थे और उनके पास प्लास्टिक बैग थे, जिसमें गांजा रखा हुआ था।

पुलिस को आता देख वो लोग वहां से भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा करके दो व्यक्तियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। इस सबमें मौके का फायदा उठाकर सुरेश वहां से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम रामलखन और थानसिंह निवासी पीपला गांव बताया है। पुलिस ने उनके पास के प्लास्टिक बैग की तलाशी ली तो 2 इलेक्ट्रिक कांटों के साथ गांजे के पैकेट मिले, जिनका वजन 4 किलो 296 ग्राम पाया गया। इसके अलावा उनके पास से 4 लाख 45 हजार 6 सौ 50 रुपए भी मिले। एक प्लास्टिक के बैग में भी थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें