फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु की कार बयाना-भरतपुर हाइवे पर ट्रेलर से टकराई, तीन लोगों की मौत

Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान में भरतपुर से होकर गुजरने वाले बयाना-भरतपुर स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र स्थित भरतपुर-बयाना स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, जबकि दो लोग घायल हो गए। यह हादसा रोड किनारे लगे पेड़ को बचाने के चक्कर में हुआ। ट्रेलर ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, उसके बाद ट्रेलर खाद बीज की दुकान में जा घुसा। मौके पर कार सवार तीन लोगों की मौत के साथ ट्रेलर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और मृतकों के शव को उज्जैन सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। कार सवार महाकुंभ मेला देखने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इस हादसे के एक घंटे बाद इसी पेड़ से बाइक टकराने से चार लोग और घायल हो गए। चार में से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाम सात बजे के आसपास भरतपुर-बयाना स्थित नगला कुरवारिया के पास ट्रेलर चालक द्वारा सड़क किनारे लगे पेड़ को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर कार को टक्कर मारने के बाद खाद बीज की दुकान में जा घुसा। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत, जबकि एक घायल हो गया। ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल है। परिचालक का पता नहीं लग पाया है। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

सदर थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि कार सवार हादसे में जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद निवासी गोपाल पुत्र बने सिंह गुर्जर, करौली के सूरौठ थाना इलाके के ताहरपुर निवासी लाखन सिंह पुत्र रतिराम और बिसूरी निवासी रामचंद्र की मौत हो गई। कार सवार करौली के खेड़ा राजगढ़ निवासी भल्लू पुत्र रमेश घायल हुआ है। उसे उज्जैन सीएचसी से रेफर किया गया है। फिलहाल, वह भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। कार सवार सभी कुंभ नहाने प्रयागराज जा रहे थे।

इसी जगह एक घंटे बाद इसी पेड़ से बाइक टकराने से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के सहयोग से बयाना अस्पताल पहुंचाया। एक की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। इनकी पहचान उज्जैन निवासी अरविंद, रोहित, हिमांशु और रवि के रूप हुई है। रवि की हालत गंभीर है, जिसे आरबीएम अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बताते चलें, बयाना-भरतपुर स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है। रोड को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क को चौड़ा करते समय सड़क किनारे लगे पेड़ को नहीं काटा गया है। यही वजह है कि रात में वाहन चालकों को दिखाई नहीं देने से पेड़ से टकराने से हादसे का शिकार हो जाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें