फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : भाजपा के सुशासन से बौखलाई कांग्रेस, झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है- गृह राज्यमंत्री

Sat, 21 Dec 2024 10:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

प्रदेश के गृह राज्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार पर झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक साल में बेमिसाल काम किए हैं।
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक साल में बेमिसाल काम किए हैं, जिससे जनता को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बिजली, पानी, सम्मान निधि और गेहूं की एमएसपी पर बोनस देकर उनका आर्थिक सशक्तीकरण किया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों को केवल धोखे और कर्ज के बोझ तले दबने के लिए छोड़ दिया था।

राज्यमंत्री बेढ़म ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और विश्व स्तरीय सड़क तंत्र विकसित किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार के समय सड़कों की हालत इतनी खस्ता थी कि पूर्व मुख्यमंत्री को सड़कों की बजाय हेलिकॉप्टर से यात्रा करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत सरकार ने 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं। इसके अलावा संशोधित पार्वती, कालीसिंध, चंबल परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 21 जिलों की 3.25 करोड़ जनता को पीने का पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और जातिवाद की राजनीति करती आई है। कांग्रेस सरकार ने कभी विकास कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी और जनता को गुमराह करने की कोशिश करती रही। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और यह सुशासन कांग्रेस की राजनीति से मेल नहीं खाता, इसलिए वे झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें