फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

Fri, 27 Dec 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था। बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग के डीग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर डाला। मामला कामां थाना इलाके में एक आठ साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को पेट में दर्द की शिकायत होने पर बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पुलिसकर्मी और परिजन लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे जनाना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि जहां डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन बच्ची को अपने साथ ले गए। जनाना अस्पताल  की लेडीज डॉक्टर ने नाबालिग को भर्ती करने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया और नाबालिग बच्ची को अपने साथ वापस लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार, बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, उस समय गांव का युवक उसे उठाकर अपने साथ ले गया।

इस मामले को लेकर कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि आज बच्ची के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि बच्ची 25 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान करीब एक बजे गांव का युवक उसे घर के बाहर से उठाकर ले गया। युवक की उम्र लगभग 18 साल है। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। आज बच्ची के परिजनों ने कामां थाने में बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दी, जिसके बाद बच्ची का कुम्हेर के अस्पताल में डॉक्टर प्रियंका ने मेडिकल किया।

बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था, जिसके बाद बच्ची को भरतपुर के जनाना अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखा और बच्ची के परिजनों को बच्ची के लिए एडमिट करने को कहा लेकिन, बच्ची के परिजन उसे अपने साथ ले गए। थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

नाबालिग बच्ची के पिता करते हैं बाहर मजदूरी 
नाबालिग बच्ची के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे। वह गुजरात में मजदूरी करते हैं। आज घटना का जब उनको पता लगा, तब वह भरतपुर पहुंचे और जनाना अस्पताल में नाबालिग बच्ची अपने पिता से फूट-फूट कर रोई और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पिता को पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें