फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर से निकली 108 फीट लंबी अगरबत्ती, आगरा होते हुए पहुंचेगी अयोध्या, डेढ़ महीने तक जलेगी

Mon, 08 Jan 2024 05:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर से निकली 108 फीट लंबी अगरबत्ती आगरा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। डेढ़ महीने तक जलकर यह अगरबत्ती 50 किलोमीटर तक सुगंध फैलाएगी।
विज्ञापन
108 फीट लंबी अगरबत्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन हजार 610 किलो वजन की 108 फीट लंबी अगरबत्ती गुजरात से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ले जाई जा रही है। जो कि सोमवार को भरतपुर के आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुई। लोगों ने 108 फीट लंबी बत्ती का फूलों से स्वागत किया। इस दौरान कई श्रद्धालु भी नेशनल हाइवे पर पहुंचे और जय श्री राम के नारे लगाए।

विज्ञापन


यह अगरबत्ती गुजरात में तैयार की गई है, जिसको बनाने में छह महीने लगे और इसका वजन 3,610 किलो है, जिसकी लंबाई 108 फीट है। बताया जा रहा है कि इसमें कई तरह की जड़ी बूटियां को डाला गया है। यह अगरबत्ती करीब डेढ़ महीने तक जलेगी। 108 फीट लंबी अगरबत्ती 50 किलोमीटर के इलाके में अपनी खुशबू फैलाएगी। इस अगरबत्ती की चौड़ाई करीब साढ़े तीन फीट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात निवासी अगरबत्ती का निर्माण करने वाले बिहाभरबाड़ ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके लिए गुजरात में हमने इस अगरबत्ती को बनाया है। देसी गाय का गोबर देसी गाय का घी धूप सामग्री सहित अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां इसमें मिलाई गई हैं। 3,610 किलो वजन वाली 108 फीट लंबी इस अगरबत्ती की चौड़ाई साढ़े तीन फीट है। इस अगरबत्ती को जब उपयोग में लिया जाएगा तो यह अगरबत्ती करीब डेढ़ महीने तक चलेगी और 50 किलोमीटर के एरिया में अपनी खुशबू फैलाकर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें