फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: दो पूर्व मंत्रियों के प्रधान पुत्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। शासन ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में मंत्रिमंडल में शामिल रहे दो मंत्रियों के प्रधान पुत्रों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें पहाड़ी और उच्चैन के प्रधानों पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन में उप सचिव (जांच) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने भरतपुर जिले के उच्चैन गांव पंचायत समिति के प्रधान हिमांशु अवाना और गांव पंचायत पहाड़ी के प्रधान साजिद खान को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। पहाड़ी के प्रधान साजिद खान कांग्रेस सरकार में मंत्री रहीं जाहिदा खान और उच्चैन प्रधान हिमांशु अवाना देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रहे जोगिंदर अवाना के पुत्र हैं। दोनों पर अनियमितता बरतने के आरोप हैं।

जिला परिषद के सीईओ दाताराम ने बताया उच्चैन पंचायत समिति के प्रधान हिमांशु अवाना ने पद पर रहते हुए एफएफसी टाइड योजना में नाली निर्माण संबंधी 6 कार्य साधारण सभा से अनुमोदित नहीं कराए। ये कार्य गांव पंचायत एक्टा, भैंसा, बारहमाफी व सैदपुरा में 30 लाख रुपये की लागत से कराए गए थे। साथ ही प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी एवं अध्यापक भर्ती-2022 के अभ्यर्थियों को बिना प्रशासन एवं स्थापना समिति के अनुमोदन के कार्य ग्रहण करवा दिया था। वहीं 20 हजार रुपये से अधिक की राशि निकासी का पर्यवेक्षण नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं पहाड़ी पंचायत समिति प्रधान साजिद खान पर पद पर रहते हुए अनियमित भुगतान करने, कार्यवाहक विकास अधिकारी के बजाय पूर्व विकास अधिकारी से अनियमित भुगतान कराने, वार्षिक प्लान योजना में गैर अनुमति कार्य का अनुमोदन करने और पर्यवेक्षणीय लापरवाही बरतने के आरोप प्रमाणित हुए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के मंत्रियों द्वारा अपने पुत्रों और रिश्तेदारों को प्रधान बनाए जाने का मुद्दा भाजपा नेताओं द्वारा कई बार उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें