फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पंडितजी खुद को सीएम मत समझो, भजनलाल भी नहीं आएगा बचाने

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुए वायरल वीडियो
विज्ञापन
भरतपुर। पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी एक दुकानदार को धमकी दे रहा है। कह रहा है कि पंडितजी खुद को सीएम मत समझो, भजनलाल भी बचाने नहीं आएगा। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी मृदुल कच्छावा ने एक पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए 4 लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन


मामला तब शुरू हुआ जब भरतपुर के एक व्यापारी से बहस के दौरान डीएसटी पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी के रौब में सीएम तक को नहीं बख्शा। दुकानदार को डराने के लिए कहा कि भजनलाल भी बचाने नहीं आएगा। बोलते समय सिपाही को इस बात का अंदाजा नहीं रहा कि पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी बातें रिकॉर्ड हो रही हैं। वायरल वीडियो अधिकारियों तक पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने तत्काल मामले की जांच करवाई और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डीएसटी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

बयान देने वाले पुलिसकर्मी रतेश कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बयान जारी कर बताया कि वीडियो वायरल में कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा एक व्यापारी के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। इस पर आरक्षी रतेश कुमार को निलंबित किया गया है। 4 पुलिसकर्मियों जगदीश, गिरधारी लाल, लक्ष्मण सिंह और दिनेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। निलंबन काल के दौरान इनका मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें