फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: रोडवेज बस की टक्कर से दादा की मौत, पोता घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने कामा-उदाका रोड किया जाम

Fri, 01 Dec 2023 04:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

गांव उदाका में कामां की तरफ से आ रही भरतपुर रोडवेज बस ने पीछे से बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही बस चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ी रोडवेज बस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रोडवेज बस ने कामा से सामान खरीद कर ला रहे बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में दादा की मौके पर मौत हो गई और पोता घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर ही बस चालक को पकड़ लिया और कामा-उदाका रोड को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची कामा थाना पुलिस ने ड्राइवर को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में लिया और ग्रामीणों से समझाइश के बाद जाम को खुलवाया। मृतक व्यक्ति के शव को कामा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायल युवक का कामा अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सरपंच गप्पू खान ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय कामा थाना क्षेत्र के गांव अकाता निवासी ममन पुत्र धाताली अपने पोते तारीफ पुत्र असरु के साथ कामां से फसल के लिए खाद व सब्ज़ी लेकर आ रहा था गांव अकाता आ रहा था। गांव उदाका में कामां की तरफ से आ रही भरतपुर रोडवेज बस ने पीछे से बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। बस का पहिया दादा के सिर के ऊपर चढ़ने से मौके पर मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया। 

बस चालक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और कामा-उदाका मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची कामा थाना पुलिस ने ग्रामीणों से समझाईश कर जाम को खुलवाया और बस चालक को हिरासत में लिया। घायल पोते को एंबुलेंस के जरिए कामा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है और मृतक व्यक्ति के शव को कामा की मोर्चरी में रखवाया। भजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कामा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें