फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: दो घंटे नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नर्सिंग स्टाफ के दो घंटे के कार्य बहिष्कार से बुधवार को महिला अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। बृहस्पतिवार को नर्सिंग कर्मचारी लखनऊ में महानिदेशालय कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय नर्सेज संघ के कर्मचारी नौ अक्तूबर से गृह जनपद में तैनाती और पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। बुधवार को सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नर्सिंग स्टाफ के काम पर लौटने के बाद मरीजों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
संघ के जिलाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि लगातार विरोध के बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। जिला मंत्री हेमलता शर्मा, ऑडिटर आरती सिंह और मीडिया प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक राजेश शर्मा, वंदना, सविता, मधु, रिचा शर्मा, नीतू सारस्वत, मोनू सैनी और मोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें