फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: जाे जैसा करेंगे-वैसा भरेंगे

विज्ञापन
मोनू मानेसर एक लड़की से बातचीत करते हुए
विज्ञापन
भरतपुर। नासिर-जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए वीडियो सामने आ रहे हैं। ताजा वीडियो में मोनू मानेसर एक मुस्लिम लड़की से बातचीत में गो तस्करों के लिए कह रहा है कि जो जैसा करेंगे, वैसा भरेंगे।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में मुस्लिम लड़की से बातचीत में माेनू कह रहा है कि मामले में मेरा नाम है। राजस्थान पुलिस का आभारी हूं कि वह सही जांच कर रही है। इतना होने के बाद हमने पुलिस को कह दिया है जो सही लगे वह करो। वायरल वीडियो में लड़की से बातचीत के दौरान मोनू मानेसर ने कहा कि एफआईआर में कोई किसी का भी नाम डाल सकता है। कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं धर्म के लिए, वे काम कर रहे हैं हमारे धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए।

लड़की से बातचीत में मोनू उसे गोरक्षक के बारे में जानकारी दे रहा है। कह रहा है कि औवैशी ने तो उन्हें मोनू डार्लिंग बना दिया। हमें और क्या-क्या कहा गया, फिर भी हम लगे हैं गो माता की सेवा करने के लिए। गोरक्षक के रूप में हमारा काम आल इंडिया में है। हमारे सभी जगह लड़के संपर्क में रहते हैं। मोनू मानेसर कह रहा है कि हरियाणा सरकार ने गाय की रक्षा के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। पुलिस की प्रत्येक जिले में फोर्स रहती है।
विज्ञापन


जिसके साथ गोरक्षक रहते हैं जो खबर देते हैं। पुलिस के साथ कार्य करते हैं। पुलिस इसलिए साथ रहती है कि कोई अनहोनी न हो। हरियाणा में सरकार ने कानून बनाया है। जिसमें गोतस्करी करने वाले को दस साल की सजा का प्रावधान है। वायरल वीडियो की किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें