फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: डीजे की दुकान में पंखे से लटके मिले महिला एवं युवक के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर। जिले के राजाखेड़ा कस्बे में डीजे की दुकान में महिला एवं युवक के शव पंखे से लटके मिले हैं। दुकान से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


राजाखेड़ा कस्बे के बाईपास इलाके में सोमवार दोपहर डीजे की तीन दिन से बंद दुकान से सोमवार दोपहर बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान को खुलवाया तो महिला व युवक के शव फंदे पर पंखे से लटके मिले। मृतकों में युवक की पहचान कन्हैया उर्फ श्रीकृष्ण (30वर्ष) पुत्र अर्जुन निवासी खुडिला का पुरा राजाखेड़ा तथा महिला की पहचान उषा देवी (40वर्ष) निवासी गढ़ी जहाना थाना निबोहरा जिला आगरा के रूप में हुई।

पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद बताया कि मृतक कन्हैया की रिश्तेदारी गढ़ी जहाना में है। उसका वहां आना जाना था। महिला वहीं से उसकी परिचित रही होगी। दोनों के शव डीजे की बंद दुकान में मिलने पर पुलिस को आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। दोनों ने आत्महत्या करने का कदम उठाया है। मृतक के पिता अर्जुन ने थाना राजखेड़ा में तहरीर दी है। बताया है कि उनका पुत्र कन्हैया उर्फ श्रीकृष्ण राजाखेड़ा में डीजे की दुकान करता था।
विज्ञापन


वह 16 सितंबर को सुबह 10 बजे करीब घर से रोजाना की तरह काम पर आया था। शाम को जब घर नहीं पहुंचा तो उसे फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। दुकान पर जाकर देखा तो वह बंद मिली। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे दुकान से बदबू आने की सूचना पर परिजन राजाखेड़ा पहुंचे तथा पुलिस के सामने शटर तुड़वाया। अंदर देखा तो कन्हैया और एक औरत के शव लटके हुए हैं। तहरीर में कन्हैया की हत्या करने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें