फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: दर्दनाक हादसा; दो वाहनों की भिड़ंत में चपेट में आई स्कूटी, पति-पत्नी व साली समेत कंटेनर चालक की मौत

Tue, 29 Aug 2023 10:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। स्कूटी सवार डॉक्टर पति, नर्स पत्नी, साली और कंटेनर ड्राइवर की मौत। कंटेनर और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच भिड़ंत में कुचली स्कूटी।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके में देर रात हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। पति डॉक्टर था और पत्नी नर्स। दोनों मिलकर कैथवाड़ा और खोह में जज्जा बच्चा केंद्र चलाते थे। वह देर रात हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे थे। डॉक्टर के साथ उसकी साली भी थी, तभी सामने से कंटेनर ने एक ट्रैक्टर की ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में चपेट में स्कूटी सवार डॉक्टर अपनी पत्नी और उसकी साली आ गए। घटना में कंटेनर ड्राइवर की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना देर रात कैथवाड़ा खोह रोड़ के झेंझपुरी 11 बजकर 30 मिनट की है। हरियाणा में तलम्बा थाना नूंह के रहने वाले तारीफ 28 पत्नी नाजरीन और नाजरीन की बहन आफरीन 11 निवासी फिरोजपुर झिरका एक ही स्कूटी से खोह से कैथवाड़ा आ रहे थे। उनकी स्कूटी के आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। सामने से कैथवाड़ा की तरफ से कंटेनर आ रहा था। कंटेनर को झेंझपुरी निवासी अनीस 27 साल चला रहा था।

तभी कंटेनर अनियंत्रित हो गया और उसने ट्रॉली को टक्कर मारी। ट्रॉली के बगल से चल रहे तारीफ उसकी पत्नी नाजरीन और साली आफरीन कंटेनर और ट्रॉली के बीच में फंस गए। कंटेनर टक्कर मारते हुए तीनों को घसीटते हुए ले गया। कंटेनर इतनी स्पीड में था की, वह एक पेड़ से जा टकराया। घटना में स्कूटी सवार और कंटेनर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। चारों एक शवों को कैथवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तारीफ के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें