फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: चार बदमाशों ने किया मेडिकल के छात्र का अपहरण, आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा स्टूडेंट

Thu, 23 Jan 2025 09:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में चार बदमाशों ने एक मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट का अपहरण कर लिया। चारों ने बदमाशों ने स्टूडेंट को डराने के लिए उसकी कनपटी के पास एक फायर भी किया।
विज्ञापन
चार बदमाशों ने किया मेडिकल के छात्र का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धीरज निवासी न्यू पुष्प वाटिका ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की वो दिसंबर मेडिकल कॉलेज के सेकंड ईयर का छात्र है। 22 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे अपने दोस्त मोहित चाहर के साथ कार से भरतपुर आ रहा था। तभी सारस चौराहे के पास पेंटालून शोरूम के पास से एक कार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मल्टीपर्पज चौराहे के पास पीछा कर रहे युवकों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। कार में से दो युवक गोपाल जघीना, कृपाल तमरौली उतरे। वह आकर धीरज की कार में बैठ गए। वह धीरज से कहने लगे कि थोड़ा आगे तक छोड़ दो। जिसके बाद रेड क्रॉस सर्किल से पास दोनों युवकों ने उसकी कार को रुकवाया।

जिसके बाद धीरज की कार में लोकेन्द्र तुहिया और हिम्मत उवार भी बैठ गए। फिर चारों लोगों ने धीरज के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। चारों युवक धीरज को हनुमान तिराहे के पास पेट्रोल पंप के पास ले गए। चारों युवकों ने उसकी कार को रोका और धीरज को कार से उतारकर झाड़ियों में ले गए।
विज्ञापन


चारों युवकों ने धीरज के साथ फिर से मारपीट की, चारों बदमाश धीरज से 10 लाख रुपये देने की मांग करने लगे। आरोपी कहने लगे कि कृपाल जघीना का भी मर्डर कर चुके हैं। तभी गोपाल जघीना नाम के बदमाश ने धीरज की कनपटी के पास के पिस्टल से फायर किया। धीरज वहां से भागकर जैसे तैसे उद्योग नगर थाने पहुंचा और, बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें