फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पिता ने लगाया ससुर पर बेटे को अपराधी बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भरतपुर। रुपयों के लालच में नाना ने अपनी ही बेटी के बेटे को साइबर अपराधी बना दिया। पिता ने आईजी राहुल प्रकाश से बेटे को ससुर के चंगुल से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामला सीकरी थाना क्षेत्र के गांव दोमराकी का है। यहां नाना ने रुपयों के लालच में बेटी के बेटे (दोहिता) को साइबर अपराध की दुनिया में धकेल दिया। युवक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने लगा। करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने गत दिनों उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक का पिता आईजी राहुल प्रकाश के यहां फरियाद लेकर पहुंचा। आईजी से बोला, साहब बेटे की जिंदगी बचा लो।

डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के गांव दोमराकी निवासी मुनीर बृहस्पतिवार को आईजी कार्यालय पहुंचा। आईजी राहुल प्रकाश को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि बेटे नफीस से उसका नाना और ताऊ का लड़का साइबर अपराध कराते हैं। पिछले 10 अक्तूबर 2022 को सीकरी थाना पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार कर लिया। वह 10 माह की जेल काट चुका है। जेल से आने के बाद नफीस को नाना और ताऊ का लड़का बहकाकर फिर से अपराध की दुनिया में ले गए हैं।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि वह चालक है और जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण करता है। वह नहीं चाहता कि बेटा अपराध की राह पर चले। इस संबंध में मुनीरा संबंधित थाने में भी शिकायत दे चुका है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुनीरा ने बेटे को नाना और ताऊ के लड़कों से बचाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि प्रकरण की जांच की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें