फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: शिक्षा विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार अफसर - फोटो : गिरफ्तार अफसर
विज्ञापन
भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को भरतपुर जिले में तैनात शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर धौलपुर इकाई ने यह कार्रवाई की। आरोपी सुनील कुमार गोयल जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा, भरतपुर के कार्यालय में कार्यरत है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को शिकायत मिली थी कि एक प्राइवेट स्कूल के संचालक (परिवादी) से शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल का अपडेट करने के लिए आरोपी द्वारा 10,000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। परिवादी अधिकारी द्वारा बार-बार परेशान किए जाने से तंग आ चुका था और उसने एसीबी से इसकी शिकायत की। जांच करने के बाद, एसीबी ने आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई। भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जैसे ही परिवादी ने आरोपी को 7000 रुपए रिश्वत दी, एसीबी की टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की अति. महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव की अगुवाई में आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें