फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: रूसी पर्यटक ने नशे की हालत में मचकुंड पर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर। शहर के मचकुंड रोड इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक विदेशी पर्यटक ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत पर्यटक ने स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई तक कर दी। रूस के रहने वाले पर्यटक को सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस ने नशे की हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन



पर्यटक के पास मिले पासपोर्ट के आधार पर उसका नाम रूस निवासी रोमन अलेक्स सेंड्रोविच है। वह दो अगस्त को रूस से दिल्ली पहुंचा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पर्यटक संभवत: सुबह दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा था, भूलवश या नशे की हालत में धौलपुर स्टेशन पर उतर गया। यहां से उसने एक ऑटो किराए पर लिया और मचकुंड की ओर चला आया। मचकुंड रोड इलाके में स्थानीय लोगों तथा मजदूरों के साथ हाथापाई कर दी। नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया।

विदेशी पर्यटक द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस के एएसआई मोहन मीणा पहुंचे गए। पर्यटक को पकड़कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डाॅ. राजेश जादौन ने उसका स्वास्थय परीक्षण किया।
विज्ञापन


डाॅ. जादौन ने बताया कि युवक की स्थिति देख कर लग रहा है कि इसने कोई नशा किया हुआ है। काफी कोशिश के बावजूद उसने अपना मुंह नहीं खोला है, जिससे लगता है कि कोई ड्रग्स अभी भी उसके मुंह में है। ड्रग्स लेने के कारण ही विदेशी पर्यटक उत्तेजित होकर आसपास के लोगों पर हमला कर रहा है। उसकी हालत अभी ठीक है। फिलहाल जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में इसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें