फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: डॉक्टरों ने किया ओपीडी का बहिष्कार

विज्ञापन
विरोध जताते डॉक्टर
विज्ञापन
भरतपुर, रुपबास। बाड़मेर के सेड़वा में गत दिनों सीएचसी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम बद्रीनारायण बिश्नोई द्वारा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रामस्वरूप रावत से कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजकीय सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर सोमवार को डॉक्टरों ने 2 घंटे तक अस्पताल की ओपीडी का बहिष्कार कर आक्रोश जताया। हालांकि एसडीएम वीडियो जारी कर घटना के लिए खेद जता चुके हैं।
विज्ञापन


बयाना उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने 2 घंटे तक सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार किया। इससे यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीएमओ डॉ. जोगेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में डॉक्टरों ने घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई। पीएमओ ने बताया कि घटना से डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के डॉक्टर लामबंद होकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

डॉ. लखपत राम, डॉ. गोविंद शर्मा, डॉ. टीएस वर्मा, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. रवींद्र गोयल आदि मौजूद रहे। इधर रुपबास कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने 2 घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। बीसीएमओ डॉ. लखन चौधरी ने बताया कि बाड़मेर की घटना के विरोध में डॉक्टर काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान निवी दीक्षित, श्रुति बंसल, ललित इंदौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें