फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी धौलपुर। जिले के राजाखेड़ा कस्बे में अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े करीब आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। सोमवार दोपहर हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से भागे कंटेनर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। हादसे के बाद लोगों ने रोष जताया, पुलिस एवं प्रशासन ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि सोमवार दोपहर आगरा की ओर से कंटेनर आ रहा था। चालक ने कंटेनर को तेज गति से चलाते हुए कस्बे के बस स्टैंड के पास सड़क के किनारे खड़े करीब आधा दर्जन लोगों को चपेट में ले लिया। कंटेनर में बाइक लदी हुईं थीं। वह आगरा से राजाखेडा होते हुए धौलपुर की ओर जा रहा था। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 40 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी लक्ष्मीनारायन निवासी कल्याणपुरा, थाना पिनाहट जिला आगरा तथा 45 वर्षीय कांता देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी बाबरपुर, थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर की मौत हो गई। जबकि 42 वर्षीय लक्ष्मीनारायन निवासी कल्याणपुरा, थाना पिनाहट जिला आगरा, 40 वर्षीय रामराज निवासी बाबरपुर, थाना राजाखेड़ा, धौलपुर तथा 35 वर्षीय उपेंद्र निवासी अनिरुद्व का पुरा, थाना मनसुखपुरा, जिला आगरा घायल हैं। इनका अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद में चालक कंटेनर सहित मौके से भाग निकला। राजाखेड़ा-धौलपुर रोड पर दिहौली थाना पुलिस ने कंटेनर चालक राजू उर्फ राजकुमार निवासी फिरोजाबाद को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें