फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: अब भीड़ के बीच चेहरे पहचान सकेंगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमोहन पारीक
विज्ञापन

वृंदावन। नगर में भीड़ के दौरान भी हर आने-जाने वालों पर अब तीसरी आंख की पैनी नजर रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर में एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो कि पर्यटन थाने में स्थित साइबर कार्यालय से जोड़े जाएंगे। दिल्ली की एजेंसी द्वारा यह कार्य किया जाएगा।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन से परियोजना स्वीकृत होने के बाद एमवीडीए ने दिल्ली की एजेंसी ट्रांस लाइन टैक्नोलॉजी को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। एआई आधारित कैमरों के लिए पानीगांव तिराहा से लेकर पागल बाबा तिराहा तक पूरे भक्ति स्तंभ मार्ग पर, छटीकरा मार्ग एवं परिक्रमा मार्ग का वह छूटा हुआ भाग जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इन सभी क्षेत्र में टावर स्थापित कर कैमरे लगाए जाएंगे। इन सभी कैमरों के लिए पर्यटन थाने के साइबर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस होने से यह कैमरे मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के चेहरों की भीड़ में भी पहचान भी कर सकेंगे। इसके अलावा वाहनों की नंबर प्लेट को भी रीड कर कंट्रोल रूम को संदेश दे सकेंगे। संवाद
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में मशीनें धूल फांक रहीं
एमवीडीए ने नगर के परिक्रमा मार्ग एवं प्रमुख तिराहे-चौराहों पर वर्ष 2021 में 138 अत्याधुनिक कैमरे लगाए थे, जिनकी देखरेख एवं मरम्मत का कार्य एमवीडीए द्वारा कराया जा रहा है। नगर में पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम वृंदावन कोतवाली में बनाया गया लेकिन लंबे समय से कंट्रोल रूम बंद है। देखरेख के अभाव में कंट्रोल रूम के लिए लगाई गई प्लाज्मा स्क्रीन और आधुनिक मशीनें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन


-
नगर में 200 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था सुधारने में सहायक होंगे। -लक्ष्मी एन, उपाध्यक्ष, एमवीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें