फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj: बीजेपी OBC मोर्चा ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला, जिला अध्यक्ष बोले- समुदाय विशेष को पहुंचाया जा रहा फायदा

Fri, 24 May 2024 10:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: बंगाल में साल 2010 के बाद से लगातार ओबीसी कोटा में मुस्लिमों को दिए गए आरक्षण को लेकर भरतपुर BJP में काफी रोष है। शुक्रवार को बीजेपी OBC मोर्चा ने शहर के बिजलीघर पर ममता बनर्जी का पुतला जलाया। इस दौरान मौके पर इकट्ठे हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के मुर्दाबाद के नारे लगवाए।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमन धाकड़ ने बताया कि, बीजेपी के OBC मोर्चा द्बारा ममता बनर्जी के पुतला दहन किया गया है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह OBC आरक्षण के साथ ममता बनर्जी द्बारा छेड़छाड़ की जा रही है। वहां एक कम्युनिटी विशेष के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह संविधान के खिलाफ है। न्यायपालिका ने भी उनके खिलाफ में आदेश दिया है लेकिन, ममता बनर्जी जिस तरह हठधर्मिता अपनाते हुए। OBC मोर्चा में उस समुदाय को जोड़ने का काम कर रहीं हैं। BJP का OBC मोर्चा इसकी निंदा करता है। अगर जल्द ही ममता बनर्जी सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो, बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर आएंगे। इसका जोरदारी से विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें