फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा, अंदर प्रार्थना करते मिले 250 महिला-पुरुष

Sun, 01 Sep 2024 11:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कस्बे के भीमनगर इलाके में बिना अनुमति के धर्मांतरण केंद्र को बंद कराने पहुंची पुलिस को महिला अनुयायियों के विरोध का सामना करना पड़ा। रविवार को मकान में प्रार्थना सभा कराए जाने संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस यहां छापा मारने पहुंची थी। मकान के हॉल में करीब 250 महिला-पुरुष प्रार्थना करते मिले।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण केंद्र चलने की सूचना पर रविवार सुबह बयाना कोतवाली और सदर थाना पुलिस ने कस्बे के भीमनगर इलाके में स्थित एक घर पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में चर्च बनाकर हर रविवार प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है और प्रवचन के जरिये लोगों को हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए आध्यात्मिक तरीके से प्रेरित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सुबह करीब 11:30 बजे डिप्टी एसपी अमरसिंह मीणा, कोतवाली एसएचओ बाबूलाल गुर्जर, सदर थाना एसएचओ बलराम यादव जाब्ते के साथ भीमनगर स्थित कैलाश कोली के मकान पर पहुंचे, जहां पुलिस को करीब 250 महिला-पुरुष घर के हॉल में बैठकर प्रार्थना करते मिले। पुलिस ने बिना अनुमति चल रहे इस केंद्र को बंद कराने की कोशिश की तो महिला अनुयायियों ने विरोध कर दिया। इस दौरान आसपास के काफी लोगों की भीड़ में मौके पर जमा हो गई। करीब 1 घंटे तक चले विरोध के बाद पुलिस केंद्र संचालक कैलाश कोली को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। 

पुलिस जब केंद्र संचालक को थाने लाने लगी तो महिलाओं ने केंद्र संचालक को ले जाने का विरोध किया और पुलिस की जीप को घेर लिया। हालांकि प्रार्थना सभा में मौजूद महिलाओं का कहना था कि यहां कोई धर्म परिवर्तन जैसा काम नहीं हो रहा है बल्कि प्रार्थना के जरिए लोगों को शांति मिल रही है। केंद्र संचालक कैलाश कोली ने पुलिस को बताया कि वह 10 साल से यह केंद्र चला रहा है, जिसमें जीवन से दुखी लोगों को बाइबल की शिक्षा और प्रार्थना के जरिए शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। यहां धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं होती। डिप्टी एसपी अमरसिंह मीणा ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना पर केंद्र पर जांच की गई है। केंद्र संचालक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें