फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, अलमारी का ताला तोड़ गहने और नकदी लेकर हुए फरार, सोता रहा परिवार

Sat, 04 May 2024 05:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

सुबह सुगड़ सिंह के परिवार को मंदिर जाना था इसलिए परिवार के सभी लोग सुबह पांच बजे उठ गए। उन्होंने देखा तो दोनों कमरों का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी अलमारियों का ताला टूटा हुआ है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस डॉग स्क्वायड टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके के बसेरी गांव में चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर अलमारियों में रखे गहने और नकदी चोरी कर लिए। सुबह जब पांच बजे मकान के अंदर सो रहे लोग उठे तो, उन्हें घटना के बारे में पता लगा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बसेरी गांव की है। सुगड़ सिंह और उसका परिवार देर रात घर में सो रहा था। इस दौरान चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। चारों ने बरामदे का गेट बंद कर लिया। वहां पर दो कमरे थे, जिनमें ताला लगा हुआ था। चोरों ने कमरों का ताला तोड़ा और कमरों में रखीं अलमारियों से गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

सुबह सुगड़ सिंह के परिवार को मंदिर जाना था इसलिए परिवार के सभी लोग सुबह पांच बजे उठ गए। उन्होंने देखा तो दोनों कमरों का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी अलमारियों का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे सोने चांदी के जेवर गायब हैं। सुगड़ सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा FSL की टीम, डॉग स्क्वायड की टीम, साइबर टीम को बुलाया। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस के अधिकारियों के सामने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाये और रोजाना गश्त की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें