फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पांच दिवसीय फागोत्सव के दूसरे दिन नगर भ्रमण पर निकले श्याम बाबा, भक्तिमय हुआ माहौल

Mon, 10 Mar 2025 02:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

शहर के श्याम बाबा मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय फागोत्सव के दौरान आज दूसरे दिन बैंड-बाजों के साथ श्याम बाबा को नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में ब्रज क्षेत्र की होली की परंपरा के तहत श्याम बाबा के मंदिर में पांच दिवसीय फागोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को फागोत्सव के दूसरे दिन श्याम बाबा का नगर भ्रमण निकाला गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच नगरवासियों ने श्याम बाबा का जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


नगर भ्रमण के दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। मानसिंह सर्किल स्थित कला मंदिर स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा शहर के मुख्य बाजार, बिजली घर चौराहा, मोरी चारबाग, चौबुर्जा बाजार, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद, लक्ष्मण मंदिर और कोतवाली बाजार से होते हुए गांधी पार्क के पास स्थित श्याम बाबा के मंदिर पर पहुंची।

श्याम बाबा मंदिर के महंत रोहित महाराज ने बताया कि फागोत्सव के दौरान बाबा के ध्वज को नगर भ्रमण करवाया जाता है, जिसे साल में केवल एक बार ही बदला जाता है। नगर यात्रा के बाद इस ध्वज को मंदिर के ऊपर स्थापित कर दिया गया, जिसे अब अगले वर्ष फाल्गुन की ग्यारस पर बदला जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर 508 निशानों की यात्रा भी निकाली गई, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्यामप्रेमियों ने बाबा की झांकियां सजाई, जिससे पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए भजन-कीर्तन कर रहे थे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

महंत रोहित महाराज ने बताया कि खाटू श्याम बाबा के दरबार में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यहां भी फागोत्सव मनाया जा रहा है। भरतपुर में श्याम भक्त हर साल इस पर्व को भव्य रूप से मनाते हैं और नगर भ्रमण के दौरान बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें