फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News : दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत, पति आईसीयू में, पुलिस ने ट्राला जब्त किया

Sun, 01 Dec 2024 10:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में पति के साथ डॉक्टर से चेकअप कराने जा रही गर्भवती महिला की में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 7 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और 10 साल की बेटी के साथ डॉक्टर के पास चेकअप कराने भरतपुर आ रही थी कि रास्ते में नेशनल हाईवे पर ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बेटी को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेशे से एडवोकेट भीम सिंह अपनी पत्नी रश्मि सिंह (32) और बेटी प्रियांशी के साथ बाइक पर डॉक्टर के पास भरतपुर जा रहे थे। रश्मि 7 महीने की गर्भवती थीं और उनकी बेटी बाइक पर उनके बीच बैठी थी। सेवर थाना इलाके में नेशनल हाईवे स्टेट टेक्नोलॉजी पार्क के पास एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।  
 
हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से सेवर थाना पुलिस ने तीनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रश्मि को मृत घोषित कर दिया और उनके पति भीमसिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि बेटी प्रियांशी पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों के साथ है। मामले में पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

 
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाले भयानक हादसों की ओर ध्यान खींचा है। प्रशासन को सड़क पर भारी वाहनों की लापरवाही पर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें