फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: दीपावली के दिन पुलिस पर पथराव-हमला मामले में भरतपुर में 27 लोग गिरफ्तार, दो वाहन क्षतिग्रस्त

Wed, 22 Oct 2025 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan Crime: पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के मौके पर भरतपुर के बयाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार को बयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुर-करौली स्टेट हाईवे पर हुई, जहां करीब 200 लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव किया।

विज्ञापन

 
जमीन विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के सियूपुरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद से हुई थी। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों को बुलाकर बयाना कस्बे के भीम नगर तिराहा पर हाईवे जाम कर दिया। इससे दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर तक ट्रैफिक फंस गया।
 
पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल
पुलिस जब भीड़ को समझाने और हटाने पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान
 
27 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में
भरतपुर के पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि गांव में जमीन विवाद के बाद लगभग 200 लोग एकत्रित हुए और उन्होंने बयाना के भीमनगर तिराहा पर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। जब पुलिस ने स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

 
कड़ी धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अधिनियम (Prevention of Damage to Public Property Act) और आईपीसी की धारा 285, 121 और 132 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: बाइक से आए दो युवक, लात मारकर गिराई स्कूटी और पीटकर छीनी सोने की चेन; RJS महिला जज के साथ हुई घटना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें