फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: एक गांव में 90 से अधिक लोग अचानक बीमार, किसी का जमीन तो किसी का चारपाई पर किया जा रहा इलाज

Sun, 02 Feb 2025 10:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। इसमें मेहमानों को लड्डू और पूड़ी-सब्जी परोसी गई थी। इस भोजन के बाद 90 लोग बीमार हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस तरह किया जा रहा लोगों का इलाज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले में रविवार को एक गांव में 90 लोगों के अचानक बीमार होने से हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों के बीमार होने पर डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। इसके बाद किसी को चारपाई पर तो किसी को जमीन पर लिटाकर, जहां जगह मिली, वहीं ड्रिप और दवाइयां देकर डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, करीब 45 लोगों को नदबई राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी बीमार लोगों का इलाज जारी है। 30 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शनिवार को सुरेश प्रजापत के बेटे की शादी का दावत कार्यक्रम था। इसमें मेहमानों को लड्डू और पूड़ी-सब्जी परोसी गई थी। इस भोजन के बाद 90 लोग बीमार हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, देर शाम से ही लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर मिलते ही नदबई से मेडिकल टीम गांव पहुंची। कुछ लोगों को गांव में ही चारपाई और जमीन पर लिटाकर डॉक्टरों ने इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। हमारे पास गाजीपुर से 15 से 20 मरीज आए हैं। इन लोगों के बीमार होने का कारण मावे से बनी चीजें, जैसे- पनीर आदि खाने की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें