गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम।
- फोटो : अमर उजाला
गत दिनों एक सोशल मीडिया पर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल आरबीएम में शराब पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि यह मामला में मेरे संज्ञान में आया है। जिला कलेक्टर से इस मामले को लेकर बात करने को कहा है। किसी भी विभाग का कोई भी स्थाई और अस्थाई अधिकारी या कर्मचारी हो उनको जनता के प्रति जवाब देय रहकर काम करना चाहिए। यदि कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसआई भर्ती को लेकर कहा कि अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। प्रदेश के मुखिया समय रहते कोई निर्णय जरूर लेंगे।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने कहा कि हम सभी पढ़े-लिखे लोग हैं एसआई भर्ती की एसआईटी के द्वारा जांच कराने का निर्णय मुख्यमंत्री ने लिया। उसकी जांच हुई उप समिति मंत्री मंडलीय गठित हुई, लेकिन अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। निश्चित रूप से जो भी न्यायोचित निर्णय होगा प्रदेश के मुखिया समय लेते रहेंगे, लेकिन जब मामला न्यायालय में ही तो वह क्या निर्णय ले सकते हैं।
आरबीएम अस्पताल के शराब पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि चाहे वह मेडिकल के कर्मचारी हो या स्थाई हो या संविदा पर हो इसके अलावा किसी भी विभाग में हो। उनको जनता के प्रति जवाब देय रहकर काम करना चाहिए। यदि कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है में जिला कलेक्टर से बात करके जो भी इसमें जो भी समाधान होगा करेंगे। इसके अलावा मैं अपील करना चाहूंगा। हम किसी मां बाप के बेटे हैं। हमें सरकार में जिम्मेदारी मिली है। मंत्री या कर्मचारी, विधायक के रूप में लेकिन हमें जनता के प्रति जवाब देय रहकर काम करना चाहिए।
इस मामले को लेकर एक जांच कमेटी बनाई गई है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे तीन युवक और जिस युवक ने वीडियो को वायरल किया है। उसे लेकर जांच तक आरबीएम अस्पताल से कार्यमुक्त कर जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में लगाया गया है।