फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कुक से झगड़े के बाद बदमाशों ने होटल में की तोड़फोड़, मालिक ने बाथरूम में छुपकर बचाई जान

Mon, 16 Dec 2024 03:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में ओम साईं होटल पर रविवार देर रात 10-12 बदमाशों ने हमला कर तोड़फोड़ मचाई। शराब के नशे में कुक से झगड़े के बाद लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने होटल के अंदर तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
होटल में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक होटल पर हमला कर तोड़फोड़ मचाई। घटना रविवार देर रात की है, जब शराब के नशे में एक युवक ने होटल के कुक से झगड़े के बाद 10-12 बदमाशों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बदमाशों ने होटल के बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे, होटल के दरवाजे और अंदर के पार्टीशन को तोड़ दिया। होटल मालिक तेजवीर सिंह ने बाथरूम में छुपकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  

विज्ञापन


ओम साईं होटल के मालिक तेजवीर सिंह ने बताया कि उनका होटल सारस चौराहे पर स्थित है। पास ही राज पैलेस नाम का होटल है, जहां सोनू कुंतल नामक युवक काम करता है। सोनू अक्सर राज पैलेस में ठहरे मेहमानों के लिए खाना लेने ओम साईं होटल आता है।

विज्ञापन


रविवार रात करीब 10:45 बजे सोनू शराब के नशे में होटल पहुंचा और कुक से पिछली बार खाना खराब बनाने की बात को लेकर झगड़ने लगा। होटल मालिक तेजवीर सिंह ने बीच-बचाव किया, लेकिन सोनू कुक को गालियां देता रहा और धमकी देकर चला गया।

रात करीब 11:30 बजे सोनू 10-12 बदमाशों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर होटल पर पहुंचा। बदमाशों ने पहले होटल के बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़े। फिर होटल के अंदर घुसकर पार्टीशन, दरवाजे और शीशे तोड़ दिए। तेजवीर सिंह ने बाथरूम में छुपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। होटल मालिक ने घटना की शिकायत दर्ज करवाई। मथुरा गेट थाने के सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जिस होटल में तोड़फोड़ की गई उस होटल में करीब चार पर्यटक जो कि गुजरात के रहने वाले हैं वह भी रुके हुए थे। बाहर खड़ी हुई उनकी गाड़ी के शीशे भी बदमाश तोड़ गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें