फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: GNM की छात्रा की सल्फास खाने से मौत, भाई बोला- युवक कर रहा था शारीरिक शोषण

Wed, 29 May 2024 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को बहन और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई थी। बुधवार को मेरी बहन की तबियत खराब है। हम हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया की उसने सल्फास खा लिया। आरोपी अजय ने ही मेरी बहन को सल्फास दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के जनाना अस्पताल से जीएनएम कर रही एक नर्सिंगकर्मी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। नर्सिंगकर्मी के भाई ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि एक लड़के के पास उसके अश्लील वीडियो थे। जिन्हें वायरल करने के नाम पर वह उसका शारीरिक शोषण कर रहा था

विज्ञापन

 
उद्योग नगर थाना इलाके के रहने वाले नर्सिंगकर्मी के भाई ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी 20 साल की बहन जनाना अस्पताल से जीएनएम का कोर्स कर रही थी। वह रोजाना अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए आती थी। अजय सोलंकी निवासी सूरजमल नगर मेरी बहन को रोजाना टॉर्चर करता था। वह उसे धमकी देता था कि मेरे पास तेरे फोटो और वीडियो हैं। अगर, मैंने उन्हें वायरल कर दिया तो तेरी और तेरे घरवालों की बदनामी हो जाएगी।

इसलिए, जैसा मैं कहता हूं वैसा कर। यह धमकी देकर अजय पीड़िता पर शारीरिक शोषण का दबाव बनाता था। पीड़िता ने अजय के बारे में अपनी मां को भी बताया था कि वह उसे परेशान करता है। लड़की की मां ने बदनामी के डर से उसे समझाया। लेकिन, अजय की हरकतें लगातार बढ़ती गईं। भाई ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता और अजय के बीच कहासुनी हो गई। बुधवार सुबह मुझे अस्पताल से कॉल आया कि मेरी बहन की तबियत खराब है। जब हम हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया की उसने सल्फास खा लिया। भाई ने आरोप लगाया कि अजय ने ही मेरी बहन को सल्फास दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें