अस्पताल में भर्ती घायल बाप-बेटे
- फोटो : अमर उजाला
डीग जिले के आरसी गांव में उधार के पैसों को लेकर खूनी विवाद हो गया। आरोपी ने आधा घंटे तक लगातार फायरिंग की, जिसमें बाप-बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले डीग अस्पताल और फिर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने गांव के ही कुमर सिंह को साल 2020 में 78 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोपी ने 50 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन जब बाकी बचे 38 हजार रुपये मांगे गए तो वह रंजिश पर उतर आया।
शिकायत के मुताबिक, रविवार शाम आरोपी ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर सोमवार को सुबह करीब आधा दर्जन हथियारबंद साथियों के साथ पीड़ित महेंद्र सिंह के घर पहुंचा। सभी ने मिलकर करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में महेंद्र के पिता मनोहरी, भाई हेमराज और खुद महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी हिरासत में, पीड़िता उदयपुर में भर्ती
घटना के दौरान पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। इस बीच आरोपी फरार हो गए।
फायरिंग का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी खुलेआम गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘धर्मांतरण करने वाले SC/ST से आरक्षण छीनना चाहिए’, बोले किरोड़ी मीणा; SI भर्ती परीक्षा पर क्या कहा?