फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News : फसल को पानी देने गए युवक की करंट लगने से हुई मौत, पूरी रात खेत में पड़ा रहा शव

Wed, 13 Nov 2024 08:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जिले के सेतपुरा गांव में खेत में पानी देने गए युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई। जांच में पता चला है कि खेत मेंलगे बिजली के पिलर में अर्थिंग की कमी के चलते उसमें करंट आ रहा था।
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के गहनौली थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय शिशुपाल फसल को पानी देने के लिए अपने खेत पर गया था लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि शिशुपाल रात का खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे खेत पर गया था। परिवार के सभी सदस्य ये सोचकर सो गए कि वह रात को लौट आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोगों ने देखा कि शिशुपाल घर पर नहीं है तो सभी ने उसे खोजते हुए खेत की तरफ रुख किया, जहां शिशुपाल खेत में बिजली के खंभे के पास मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि खेत में बिजली के पिलर में अर्थिंग की कमी के कारण उसमें करंट आ रहा था, जिससे शिशुपाल की मौत हो गई।

यह घटना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही और खेतों में उचित सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करती है। परिजनों और गांववासियों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जिला आरबीएम अस्पताल में गहनौली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें