फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक-युवती की मौत, बारिश में छत पर नहाने गया था युवक

Wed, 26 Jun 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जिले में कल दोपहर हुई बारिश के दौरान खेत पर काम कर रही एक युवती की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। ऐसे ही एक अन्य हादसे में रुदवाल इलाके में बारिश में छत पर नहाने गए एक युवक की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक 14 साल की लड़की की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ रुदावल इलाके में छत पर बारिश में नहाने गए एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों के परिजन उन्हें अपने-अपने इलाके में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान लड़की खेत पर काम कर रही थी उस दौरान यह हादसा हुआ। बिजली गिरने की आवाज सुनकर दोनों  के परिजन दोनों घायलों को अलग-अलग अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल जिले के कई इलाकों में कल दोपहर 3 बजे बारिश हुई और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें