फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पीड़िता को सीतापुर से लाया दिल्ली, फिर ढकेल दिया शोषण के दलदल में; नाबालिग की आपबीती ने चौंकाया

Mon, 08 Jun 2026 07:04 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मानव तस्करी और नाबालिग लड़की का शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। पहले आरोपियों ने शराबी पिता से परेशान पीड़िता को दिल्ली भगाकर लाए फिर यहां गंदे कामों में उसे ढकेल दिया। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की जांच में सच उजागर हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
मानव तस्करी गिरोह का खुलासा, दो महिलाओं पर केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों के शोषण से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की एक नाबालिग बालिका को मानव तस्करी के जाल में फंसाकर, देह व्यापार, गैंग रेप, लुटेरी दुल्हन बनाकर उससे अवैध गतिविधियां कराई गईं।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भूतोली ने बताया कि बालिका अपने शराबी पिता की मारपीट से परेशान होकर सीतापुर से भागकर दिल्ली पहुंची थी। वहां से एक व्यक्ति उसे जम्मू-कश्मीर ले गया, जहां एक अधिकारी ने पूछताछ के बाद उसे बालिका गृह में भिजवा दिया। हालांकि, बालिका वहां से भी भाग गई और बाद में एक होटल संचालक के संपर्क में आ गई, जिसने उससे रेप किया व देह व्यापार कराया।

दोबारा दिल्ली आने पर युवक ने बनाया बंधक, किया गंदा काम
उन्होंने बताया कि इसके बाद बालिका फिर दिल्ली पहुंची, जहां वह एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने बंधक बनाकर रेप किया। फिर युवक उसे मथुरा ले आया। मथुरा में उसकी मुलाकात अंजलि और चिंता देवी नामक महिलाओं से हुई। जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं मानव तस्करी और लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने का काम करती हैं।
विज्ञापन


राजाराम भूतोली के अनुसार, आरोपी चिंता देवी बालिका को खेड़ली लेकर आई और वहां उससे देह व्यापार करने गली। इतना ही नहीं, उसे कथित रूप से 'लुटेरी दुल्हन' बनाकर एक युवक के साथ भेज दिया गया। बाद में चिंता देवी ने थाने में अपनी बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर बालिका को अपनी पुत्री बताकर थाने पेश किया।

पूछताछ के बाद चिंता देवी का सच आया सामने
बाल कल्याण समिति की पूछताछ में खुलासा हुआ कि पेश की गई बालिका चिंता देवी की बेटी नहीं, बल्कि सीतापुर से लापता हुई नाबालिग थी। जांच में यह भी सामने आया कि चिंता देवी झारखंड और उसकी सहयोगी अंजलि ओडिशा की रहने वाली है। दोनों महिलाओं पर वृंदावन, भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों में मानव तस्करी, नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप हैं।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: हाथ बांधे, बाल काटे और लाठियों से पीटा...; बीकानेर में दुष्कर्म के आरोपी को दी गई खौफनाक सजा
विज्ञापन


थानें में मामला दर्ज, पूरे नेटवर्क की अलग-अलग एंगलों से हो रही पड़ताल
भूतोली ने बताया कि जैसे ही समिति को पता चला कि बालिका की पहचान छिपाकर उसे किसी और की बेटी के रूप में पेश किया गया है, मामले का संज्ञान लिया गया। इसके बाद बाल कल्याण समिति की ओर से सेवर थाने में मामला दर्ज कराया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें