फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप: ग्रामीणों ने चार आरोपियों को मौके से पकड़ा; एक अंधेरे में भागा

Wed, 07 Oct 2026 03:13 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवक उसे घर से उठाकर पड़ोसी मकान में ले गए। ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता को उसके घर से अगवा कर पड़ोसी मकान में ले जाकर पांच युवकों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मौके से चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

रात में घर से उठाकर ले गए

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा रात के समय अपने घर में शौचालय जाने के लिए उठी थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक उसे घर से उठाकर ले गए। रात करीब 1:30 बजे पीड़िता का बड़ा भाई पानी पीने के लिए उठा तो बहन को घर में न पाकर परेशान हो गया। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आसपास बच्ची की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बालिका पड़ोसी के मकान में मिली।

ग्रामीणों ने चार आरोपियों को दबोचा
आसपास के ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चार युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों और उनके साथियों पर बच्ची के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने चचेरे भाइयों की संलिप्तता को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- माइक बंद हुआ तो भड़के विधायक रविंद्र सिंह भाटी: बोले- सत्ता की कठपुतली न बनें अफसर, खाकी की गरिमा रखें

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सबसे पहले पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस अधिकारी सीओ कन्हैया लाल चौधरी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस की विशेष टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें