फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: 'महिला आरक्षण बिल एक जुमला', पूर्व मंत्री ममता का भाजपा पर वार; कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा

Fri, 24 Apr 2026 08:49 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: भरतपुर में कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने सरकार से पूछा कि 2023 में बिल पेश हो गया तो उसके बाद उसको लागू नहीं किया?
विज्ञापन
भरतपुर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में कांग्रेस की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता ममता भूपेश ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस बिल को भाजपा का ‘जुमला’ बताते हुए इसके लागू न होने पर सवाल उठाए। साथ ही भरतपुर सहित पूरे राजस्थान की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और विकास कार्यों को लेकर भी सरकार को घेरा।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ममता भूपेश ने कहा कि केंद्र सरकार सितंबर 2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर चुकी है, लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कानून बन चुका है तो इसे लागू करने में देरी क्यों हो रही है? 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले सीटों का परिसीमन और विस्तार करना चाहती है, जबकि बिना जनगणना कराए ऐसा करना गलत है। उन्होंने कहा कि 2021 की जनगणना अब तक नहीं हो पाई है, ऐसे में सीटें बढ़ाने की बात करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


ममता भूपेश ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि कांग्रेस ने पहले ही 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को संगठन में शीर्ष पदों पर अवसर दिए, जबकि भाजपा ने अब तक किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया।

कानून व्यवस्था पर निशाना साधा
ममता भूपेश ने भरतपुर की कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने नदबई में हुई एक व्यक्ति की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि कई दिन बीतने के बावजूद आरोपी पकड़े नहीं गए हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनका खुद का जिला भरतपुर है और वहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान विधानसभा को बम धमकी पर अशोक गहलोत का हमला, बोले- अपराधी कानून व्यवस्था का उड़ा रहे मजाक

सरकार पर विकास और बेरोजगारी को लेकर लगाए आरोप
ममता भूपेश ने कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार’ का दावा पूरी तरह फेल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि न तो विकास की रफ्तार नजर आ रही है और न ही जनता को किसी तरह का फायदा मिल रहा है।

उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भरतपुर में कई अस्पताल, तहसीलें और विकास कार्य हुए, लेकिन वर्तमान सरकार के काम गिनाने लायक भी नहीं हैं। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार इन सभी मोर्चों पर असफल रही है।
विज्ञापन


नौकरशाही और शासन पर सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पर नौकरशाही हावी है और मंत्री अपने अधिकारों को ठीक से नहीं समझ पा रहे हैं। सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट हैं। इस मौके पर भरतपुर की सांसद संजना जाटव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें